राजनाथ सिंह भारत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और वर्तमान मेँ भारत के गृह मंत्री तथा वर्तमान सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। राजनाथ सिंह का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिले के एक छोटे से ग्राम भाभोरा में हुआ था। राजनाथ सिंह दो बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले यह उपलब्धि केवल अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के पास ही थी।